Special Intensive Revision (SIR) नोटिस का जवाब कैसे दें?
अगर आपको Special Intensive Revision का नोटिस मिला है, तो इसका मतलब है कि आपके रिकॉर्ड्स (जैसे वोटर आईडी, राशन कार्ड या सर्विस रिकॉर्ड) की गहन जांच हो रही है। इस नोटिस का जवाब देने के लिए इन स्टेप्स को फॉलो करें:
1. नोटिस के 'Objective' (उद्देश्य) को पहचानें
SIR नोटिस अक्सर दो कारणों से आते हैं:
डेटा वेरिफिकेशन: क्या आपकी जानकारी डेटाबेस में सही है?
पिता का नाम गलत होना
पिता के नाम की स्पेलिंग में अंतर
पिता के नाम से 6 से ज्यादा लोगों की मैपिंग
2. टू-द-पॉइंट (To-the-point) जवाब तैयार करें
SIR के मामलों में अधिकारी के पास बहुत सारा डेटा होता है, इसलिए लंबा निबंध लिखने के बजाय एक टेबल या बुलेट पॉइंट्स का उपयोग करें।
जवाब का प्रारूप (Template Example):
आपको स्वंय या अपने किसी रिश्तेदार के माध्यम से अपने डाक्युमेंट की छायाप्रति और ओरिजनल भी भेजना है ।
3. 'Physical Verification' के लिए तैयार रहें
Intensive Revision में अक्सर अधिकारी आपके घर या ऑफिस आकर जांच करते हैं।
अपने ओरिजिनल डॉक्यूमेंट्स एक फाइल में तैयार रखें।
अगर नोटिस में किसी तारीख को उपस्थित होने को कहा गया है, तो उसे मिस न करें।
4. जरूरी दस्तावेजों की चेकलिस्ट
जवाब के साथ इन पेपर्स की सेल्फ-अटेस्टेड (Self-attested) कॉपी जरूर लगाएं:
आधार कार्ड
पेन कार्ड
निवास प्रमाण पत्र
जाति प्रमाण पत्र
विजली विल (6 माह से पुराना नहीं)
किसी भी सरकारी योजना का प्रमाण पत्र
नोटिस की फोटोकॉपी
2003 की वोटर लिस्ट की छायाप्रति जहाँ पर आपका या आपके माता /पिता / दादा / दादी /नाना/ नानी का नाम हो
5. डिजिटल रसीद और ट्रैकिंग
चूँकि यह 'Special' कैटेगरी का नोटिस है, इसलिए इसे हल्के में न लें।
जवाब जमा करने के बाद Receiving (पावती) जरूर लें।
अगर ऑनलाइन पोर्टल पर अपडेट करना है, तो 'Reference Number' नोट कर लें।