Birth Certificate कैसे बनायें ?
आज के इस ब्लॉग में हम आपको यह बताएँगे कि जन्म प्रमाण पत्र ऑनलाइन कैसे बनायें घर बैठे अपने मोबाइल से वो भी बिलकुल मुफ्त में |
जैसा कि आप लोग जानते हैं कि जन्म प्रमाण पत्र एक बहुत जरुरी दस्तावेज है जिसके बिना आप कुछ काम नहीं करवा सकते हैं जैसे कि पस्प्पोर्ट आदि |
जन्म प्रमाण पत्र बनबाने के लिए निम्नलिखित दस्तावेज की आवश्यकता है -
- आपका जन्म का प्रूफ ( जिसमें आप अपना टीकाकरण कार्ड, जन्म की स्लिप आदि)
- आपके पिता का आधार कार्ड |
- आपकी माता का आधार कार्ड |
- आपके पिता के स्थायी निवास का प्रमाण |
- आपके जन्म स्थान का प्रूफ |
- एक सपथ पत्र ( यदि जन्म का पंजीकरण 21 दिन के बाद हो रहा हो )
- उप जिला अधिकारी या मजिस्ट्रेट के द्वारा आदेश ( यदि जन्म का पंजीकरण एक साल के बाद हो रहा हो )
- जुर्माना राशी का चालान |( यदि कोई हो)
जन्म प्रमाण पत्र की आवश्यकता -
- पासपोर्ट के लिए |
- वीजा के लिए |
- आधार कार्ड बनबाने के लिए |
- पैन कार्ड बनबाने के लिए |
- विद्यालय में प्रवेश हेतु |
जन्म प्रमाण पत्र कैसे ऑनलाइन करें पूरी जानकारी स्टेप वाइज -
- सर्व प्रथम आपको अपने मोबाइल या डेस्कटॉप या लैपटॉप में क्रोम ब्राउज़र को खोल लेना है |
- इसके बाद URL बार में गूगल सर्च टाइप करके सर्च कर लेना है |
- इसके बाद आपको गूगल सर्च में CRS ORG टाइप करके सीक्र्ह कर लेना है |
- आपके सामने पहली लिंक आएगी जिसका यूआरएल मैंने इस ब्लॉग के अंत में दिया है |
- लिंक पर क्लिक करके आप उस लिंक को खोल लीजिये |
- अब आपके सामने वेबसाइट का होमेपेज खुल कर आ जायेगा |
- इसके बाद आपको genral public signup का आप्शन दिखाई देगा उसी पर आपको क्लिक कर देना है |
- इसके बाद आपको मांगी गयी डिटेल्स को फिल कर देना है |
- इसके बाद आपके मेल पर वेरिफिकेशन मेल आ जायेगा जिसमें एक लिंक दी गयी होगी उसी पर क्लिक करके आप अपना पासवर्ड बना लीजिये |
- इसके बाद आपको फिर से लॉग इन कर लेना है |
- इसके बाद आपके सामने फॉर्म खुलकर आजयेगा और आप उस फॉर्म को कम्पलीट भरके सबमिट कर दीजिये |
- उसका प्रिंट निकल कर सम्बंधित रजिस्ट्रार के पास जमा कर दीजिये आपके पंजीकरण के 2 या 3 दिनके बाद आपका जन्म प्रमाण पत्र बनकर तैयार हो जाएगा |
- इसके बाद अप फिर से लॉग इन करके अपने जन्म प्रमाण पत्र को प्रिंट कर लीजिये |